April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोरोना पर राहुल ने जारी किया श्वेत पत्र, कही ये बात…

नई दिल्ली। मंगलवार को देश में कोरोनावायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। देश में 91 दिनों बाद 50 हजार से कम नए कोरोना केस सामने आए हैं, जो 23 मार्च के बाद सबसे कम आंकड़े हैं। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए है। बता दें कि यह लगातार 15वां दिन भी है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं। इस बीच आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना पर एक श्वेतपत्र (व्हाइट पेपर) जारी किया।

मोदी सरकार 85 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई गई थीं, इसको लेकर जब राहुल गांधी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन को लेकर कल अच्छा काम हुआ, हमारे पास इसपर भविष्य में और भी ज्यादा काम करने की जरूरत है। बता दें कि भारत में कल एक दिन में 86.16 लाख (86,16,373) लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई। ये अब तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमने व्हाइट पेपर विस्तृत में तैयार किया है इसका लक्ष्य ये नहीं कि सरकार ने विभिन्न गलतियां की। बल्कि देश को तीसरी लहर के लिए तैयार करने में मदद करने के लिए है। देश में तीसरी लहर आने वाली है इसलिए हम सरकार से फिर कह रहें कि उनको इसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा, व्हाइट पेपर का लक्ष्य तीसरी लहर के लिए तैयारी है ताकि तीसरी लहर जब आए तब लोगों को आसानी से ऑक्सीजन, दवाईयां , अस्पताल में बेड मिल जाएं। कोरोना सिर्फ बायोलॉजिकल बीमारी नहीं है बल्कि इकोनॉमिकल सोशल बीमारी है इसलिए सरकार को गरीब लोगों को आर्थिक सहायता देनी की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि, ऑक्सीजन की कमी के कारण बहुत लोगों की मुत्यु हुई है। पीएम मोदी के आंसू इन परिवारों के आंसू नहीं मिटा पाए। वो सब परिवार जानते हैं कि पीएम के आंसू उन्हें नहीं बचा पाता लेकिन ऑक्सीजन जरूर बचा पाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *