June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भगत सिंह कोश्यारी की जगह ले सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह, महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनने की संभावना : सूत्र

नई दिल्ली। पंजाब की सियासत अब महाराष्ट्र से जुड़ने वाली है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाए जाने की संभावना है। पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अपने पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी, इसके कुछ दिनों बाद इस तरह की खबर सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व अमरिंदर सिंह ने 2021 में कांग्रेस छोड़ दी और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी की स्थापना की। सितंबर 2022 में उन्होंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया। अब ऐसा बताया जा रहा है कि वह महाराष्ट्र के नए राज्यपाल हो सकते हैं।

लेकिन अमरिंदर सिंह के बारे में सामने आई इस जानकारी के बारे में उनके एक करीबी ने बताया है कि अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। बीजेपी के पूर्व दिग्गज नेता कोश्यारी ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने हाल ही में मुंबई के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद छोड़ने की अपनी इच्छा से अवगत कराया था। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है।

आपको बता दें कि सितंबर 2019 में राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने वाले कोश्यारी पर तत्कालीन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार इल्जाम लगाती रही थी। गठबंधन की सरकार उन्हें बार-बार हटाने की भी मांग करती आई थी। महाराष्ट्र की मूर्तियों का कथित रूप से अपमान करने और इतिहास को विकृत करने के लिए विपक्षी दलों ने भी उनकी प्रखर आलोचना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed