कारोबार

Twitter: ट्विटर यूजर्स जरा ध्यान दें…भारत में शुरू हुआ Twitter Blue, चुकाने होंगे हर महीने इतने रूपए

शेयर करें:

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। अब भारत में भी Twitter Blue सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू हो गई है। ऐसे में जो यूजर्स अपने अकाउंट पर ब्लू टिक पाना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए कितना पैसे देना होगा इसकी भी जानकारी सामने आ गई है। वेब यूजर्स को Twitter Blue सब्सक्रिप्शन सेवा के लिए 650 रुपए हर महीने चुकाने होंगे। तो वहीं, जो मोबाइल यूजर्स हैं उन्हें इसके लिए 900 रुपए देने होंगे। 900 रूपए की ये फीस हर महीने देनी होगी।

एलन मस्क ने कही थी ये बात

बीते साल 2022 में ही काफी चर्चा थी कि दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटोमोटिव कंपनी Tesla के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार एलन मस्क माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद रहे हैं। सोशल मीडिया पर मस्क के ट्विटर खरीदने की खबरों ने काफी चर्चा बटोरी। कई तस्वीरें भी सामने आई जिसमें मस्क ट्विटर के आधिकारिक ऑफिस में देखे गए। फिर खबर आई कि आखिरकार 44 बिलियन डॉलर के सौदे में मस्क ने ट्विटर पर पूरी तरह से अधिकार जमा लिया है।

Ad Zone: in_content

इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी देखने को मिले थे। ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने ये भी कहा था कि अपने ब्लू टिक ऐसे ही नहीं मिलेगा। इसके लिए पैसे देने होंगे। एलन मस्क के इस बयान के बाद से ही लोगों परेशान थे कि उन्हें अब इसके लिए पैसे देने होंगे। अब आखिरकार सामने आ गया है कि भारत में Twitter Blue सब्सक्रिप्शन के लिए 650 रुपए और मोबाइल यूजर्स को इसके लिए 900 रुपए प्रतिमाह देना होगा।

Twitter Blue सब्सक्रिप्शन पर यूजर्स को मिलेंगे ये फीचर

  • ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को न सिर्फ उनके अकाउंट पर ब्लू टिक मिलेगा बल्कि इसके साथ ही वो यूजर्स अपने किए गए ट्वीट को एडिट कर सकेंगे।
  • इस सर्विस को लेने के बाद ऐप यूजर्स 4 हजार अक्षरों तक के ट्वीट भी पोस्ट कर पाएंगे।
  • 1080p वीडियो अपलोड करने के साथ ही रीडर मोड का एक्सेस भी यूजर्स को इस सब्सक्रिप्शन पर मिलेगा।
  • ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को एड्स भी कम देखने को मिलेंगे।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें