February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शेयर बाजार में ‘भूचाल’…सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी भी 17350 से नीचे, Zomato के शेयर भी लुढ़के

नई दिल्ली। हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार के लिए बुरा साबित हो रहा है। घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट के बाद न सिर्फ 3 दिनों की तेजी खो दी, बल्कि सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट में से एक की चपेट में आ गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट आई और थोड़ी ही देर में यह करीब 1000 अंक नीचे आ गया। निफ्टी का भी हाल बुरा है। इसके अलावा हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी Zomato को फिर से नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। Zomato का स्टॉक आज फिर भारी नुकसान में है, ये 6 फीसदी तक गिर चुका है।

पहले से थी नुकसान की संभावना

SGX Nifty की करीब 1 फीसदी की गिरावट के बाद से ही इस बात के संकेत मिल रहे थे कि आज घरेलू बाजार में नुकसान देखने को मिलेगा। प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स करीब 480 अंक लुड़का हुआ था। जिसके बाद बाजार खुलते ही सेंसेक्स 636 अंक से ज्यादा टूटकर 58,300 अंक से नीचे आ गया। सेंसक्स के साथ ही एनएसई निफ्टी करीब 200 अंक गिरकर 17,400 अंक के पास आ गया।

Zomato के बुरे दिन जारी

हाल ही में शेयर मार्केट में उतरी फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के लिए बुरे दिन जारी हैं। दिसंबर तिमाही में भले ही कंपनी का घाटा काफी कम हो गया लेकिन अभी भी इन्वेस्टर्स इस स्टॉक पर भरोसा नहीं जता पा रहे हैं। कंपनी को दिसंबर तिमाही में 67 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि इसका कारण Fitso में हिस्सेदारी बेचने से मिले 315.8 करोड़ रुपये हैं। वहीं, रिजल्ट आने के बाद जैसे ही शुक्रवार को बाजार खुला, लोग ये स्टॉक बेचने लग गए। इसके कारण BSE पर ये स्टॉक एक समय 9 फीसदी से ज्यादा गिरकर 85.85 रुपये पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *