March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

करण जौहर-कंगना रनौत का वीडियो वायरल, एक्‍ट्रेस का गुस्‍सा देख सकपका गए थे KJO

नई दिल्ली। करण जौहर और कंगना रनौत  की बीच की जंग तो जग जाहिर है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अचानक आमने सामने आ गए थे। कैसा था दोनों का रिएक्शन ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

ये तो सभी को याद होगा कि कंगना करण के चैट शो ‘कॉफी व‍िद करण’ में आई थी। जहां उन्होंने जमकर करण कि बैंड बजाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने इस शो में ‘नेपोट‍िज्‍म’ का मुद्दा उठाया था। इसके बाद दोनों एक शो में नजर आये थे जहां कंगना शो में होस्ट बन कर आई थी। उसी के जज थे करण जोहर। कंगना ने शो के होस्‍ट करण वाही और ऋत्विक धंजानी की जमकर क्‍लास लगाई थी और करण भौंचक्‍के से उन्‍हें देखते रह गए।

कॉफी व‍िद करण’ के बाद कंगना और करण र‍िएलिटी शो ‘इंडियाज नेक्‍स्‍ट सुपरस्‍टार’ पर एक साथ नजर आए थे। इस शो में करण जौहर और रोहित शेट्टी जज के तौर पर नजर आते थे जबकि कंगना इस शो के एक एपिसोड में गेस्‍ट के तौर पर नजर आई थीं। हालांकि यहां भी कंगना ने शो के होस्‍ट और करण वाही और ऋत्विक को कुछ ऐसा डांटा की कंगना के पास बैठे करण जौहर भी सकपका गए।

दरअसल कंगना शो में करण और ऋत्विक के एक ‘शेर’ पर भड़क गईं कंगना ने कहा, ‘ये इतने गंदे शेयर हैं, इतने गंदे और इतने वाहियात, और आप क्‍या कह रहे थे क‍ि आप ऑफ कैमरा बोलेंगे।’ इसपर करण वाही समझाने की कोशिश करते हैं, ‘हम ऑफ कैमरा मारते हैं न।’ तो कंगना कहती हैं, ‘ऑफ कैमरा क्‍यों मारेंगे, जब शो खत्‍म हो जाएगा तो, यहां क्‍या प्रोपगेट (बाढ़ावा देना) कर रहे हैं आप, ईव-टीस‍िंग..?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *