April 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bihar Politics : अब नीतीश के लिए बीजेपी कभी नहीं खोलेगी अपने दरवाजे, बिहार की धरती से अमित शाह का एलान

चंपारण। इस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में हैं, पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर स्थित लोरिया बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली शुरू हो गई। रैली के मंच से अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा सियासी हमला किया।  पश्चिम चंपारण से अमित शाह ने पूर्णिया में महागठबंधन की रैली के मंच पर मौजूद नीतीश कुमार पर सोनिया गांधी के चरणों में लेट जाने का आरोप जड़ दिया।

आपको बता दें कि इस रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि नितीश बाबू को हर 3 साल पर पीएम बनने का सपना आता है  इसलिए वह पाला बदल लेते हैं। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जीवन भर कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। लेकिन, उनके अनुयाई नीतीश कुमार सत्ता सुख के लिए उसी कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी के चरणों में जाकर लेट गए।

अमित शाह बीजेपी के सहयोग से नीतीश कुमार ने राजद की महा जंगलराज की सरकार के खिलाफ वोट मांगा और सरकार भी बनाई। लेकिन, नीतीश उसी लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गए और उनके बेटों को मंत्री भी बनाने का काम किया।

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार के खिलाफ बड़ा हमला बोलते हुए चंपारण के इस मंच से यह भी कहा कि अब नीतीश कुमार के लिए भाजपा के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। अगर कभी भविष्य में नीतीश कुमार भाजपा की ओर देखते हैं तो उनके लिए मुश्किल होगा कि वह वापसी कर सकें। अमित शाह ने मंच से ऐलान किया कि अब आया राम गया राम बहुत हुआ। अमित शाह ने राजद और जदयू की तुलना तेल और पानी से की।  उन्होंने कहा कि आरजेडी तेल है तो राजद पानी।  दोनों का गठबंधन बिल्कुल बेमेल है। दोनों कभी साथ नहीं रह सकते। अमित शाह के इस बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *