February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

किसान आंदोलन: फिर से दिल्ली कूच को लेकर राकेश टिकैत का आया ताजा बयान, उपराज्यपाल से मिलने को लेकर की मांग

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पारित नए तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों का किसान आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को आज सात महीने पूरे हो गए हैं। ऐसे में गाज़ीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने एक ताजा बयान से केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है। दरअसल केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों केखिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन को सात महीने पूरे हो गए है।

ऐसे में तमाम किसान संगठन इस दिन पूरे भारत मे ‘खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ ‘दिवस के रूप में मना रहे हैं। वहीं शनिवार को ही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने एक बयान में कहा है कि, उन्हें उपराज्पाल से मुलाकात करने दिया जाय, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे दिल्ली की तरफ से फिर कूच करेंगे। बता दें कि इससे पहले दिल्ली कूच से जुड़े एक रैली में इस साल 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किला पर हिंसा देखी गई थी। ऐसे में अब राकेश टिकैत ने एक बार फिर से दिल्ली कूच को लेकर बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि, अगर हमारे लोगों को उपराज्यपाल से मिलने नहीं दिया गया तो हम दिल्ली कूच करेंगे। हम कैसे जाएंगे इस पर हम अभी बैठक कर रहे हैं। हम उपराज्यपाल के पास जाएंगे। बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के इस आंदोलन को 7 महीने पूरे हो चुके हैं। इसी मौके पर किसान आज सभी राज्यपालों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप रहे हैं।

वहीं इस बीच एक खबर यह भी आई कि राकेश टिकैत की गिरफ्तारी हो गई है। हालांकि इस खबर को लेकर खुद राकेश टिकैत ने एक ट्वीट करके सफाई दी कि, यह पूरी तरह से भ्रामक खबर है। दरअसल गाजीपुर बॉर्डर पर भारी में संख्या किसान मौजूद हैं। राकेश टिकैत सुबह से ही बॉर्डर पर बैठ मीडिया से बात कर रहे हैं और बॉर्डर पर आए किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। किसानों की एक टीम दिल्ली में मौजूद उपराज्यपाल से मुलाकात करने पहुंची हुई है। इसी दौरान किसान एकता मोर्चा ने एक ट्विटर अकाउंट से राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की बात कही जाने लगी, देखते ही देखते बॉर्डर पर मौजूद लोग समझ नहीं सके कि ये कैसे सम्भव है।

हालांकि किसान एकता मोर्चा का ये पेज वेरिफाइड नहीं है। वहीं राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा कि, “मेरी गिरफ्तारी की खबरें भ्रामक हैं, मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूं और सब सामान्य है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed