February 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इंडिगो विमान में बम की धमकी, कोलकाता से शिलांग के लिए भरने वाला था उड़ान, यात्रियों को उतार कर की जा रही जांच

नई दिल्ली। इंडिगो के एक विमान में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह विमान पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शिलांग के लिए उड़ान भरने वाला था। विमान संख्या 6E-7304 के शौचालय में चालक दल के एक सदस्य को हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने की बात लिखी गई थी। चालक चल के सदस्य ने तुरंत इसकी जानकारी विमान के पायलट को दी और पायलट ने एटीसी को इस बात से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए विमान को उड़ने से रोक दिया गया।

हवाई अड्डे पर विमान को एक अलग स्थान पर ले जाया गया और यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। विमान के साथ यात्री के सामान की गहन जांच हो रही है। फिलहाल अभी तक कुछ भी संदिग्ध वस्तु विमान से बरामद नहीं हुई है। बम स्क्वाड दस्ता, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस के साथ बचाव दस्ता वहीं पर मौजूद है। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कहीं यह किसी की शरारत तो नहीं है क्योंकि इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। आपको बता दें कि इससे पहले 30 जनवरी को भी इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट एक टिश्यू पेपर मिला था जिसमें बम की धमकी और विमान हाईजैक करने की बात लिखी थी। इसके बाद अहमदाबाद में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। हालांकि सुरक्षा जांच बम या कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से देश के अलग अलग राज्यों में स्कूलों, अस्पतालों, अदालतों, कलेक्ट्रेट परिसरों जैसे प्रमुख स्थलों को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां मिल रही हैं हालांकि कहीं से भी कुछ मिला नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed