May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पापा बने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पत्नी राजश्री ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अपने ट्वीट में तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।’

सोशल मीडिया पर पोस्ट की बेटी के साथ तस्वीरे

तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने हाथों में बेटी को पकड़ें हुए नजर आए। तस्वीर में तेजस्वी यादव क्रीम कलर की शर्ट पहन बेटी को प्यार से निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

साल 2021 में की थी शादी

बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव ने साल 2021, दिसंबर में शादी की थी। ये शादी काफी खास थी। खास दोस्तों और परिवार वालों के बीच तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंधे थे।

अब राजद नेता के घर बेटी के जन्म के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर बधाईयां मिलने लगीं हैं। सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी राजद के सहयोगी दलों से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *