May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की सियासी पारी शुरू, दिल्ली BJP ने दी ये अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज की राजनीति में एट्री हो गई हैं। दरअसल दिल्ली की सियासत में बांसुरी को अहम जिम्मा सौंपा गया है। दरअसल उन्हें दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। इसकी जानकारी दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लेटर जारी करके दी है। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे है कि बांसुरी स्वराज को लोकसभा चुनाव 2024 या फिर दिल्ली विधान चुनाव में चुनावी मैदान में उतर सकती है। दिवंगत सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रही है।

वीरेंद्र सचदेव ने लिखा, संगठन और पार्टी के प्रति आपके योगदान को देखते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप पार्टी के हित में अनवरत कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी। वहीं दिल्ली भाजपा में अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर बांसुरी स्वराज ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का आभार जताया हैं।

आपको बता दें कि बांसुरी दिवंगत स्वराज सुषमा की बेटी हैं। इन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री भी हासिल की है। इसके बाद इनर टेम्पल से लॉ की डिग्री प्राप्त की। बांसुरी पेशे से क्रिमिनल लॉयर भी हैं। बांसुरी के पिता कौशल स्वराज के नक्शे कदम पर चलते हुए वकालत की राह पकड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *