June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

SC का फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर रोक लगाने से इनकार, याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने का आदेश

नई दिल्ली। निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म में दावा किया गया है कि केरल में 32 हजार युवतियों का ब्रेनवॉश करके आईएस में शामिल करवाया।  केरल में सत्तारूढ़ वाम दल हो या फिर कांग्रेस, यूडीएफ सभी इस फिल्म के विरोध का बिगुल फूंक दिया है। विपक्ष का कहना है कि ये फिल्म प्रोपेगेंडा मूवी है। जिसके बनाने का उद्देश्य ये है कि एक राज्य के रूप में केरल की छवि को धूमिल की जाए। इतना ही नहीं फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने के लिए देश के सर्वोच्च अदालत में याचिकाकर्ताओं दाखिल की गई। जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

कोर्ट ने याचिकाकर्ता के फिल्म पर तुरंत बैन लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि हर मामले के उपाय के तौर पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाया जा सकता है। CJI ने मामले में हाईकोर्ट जाने के लिए भी कहा है और सुनवाई करने से भी इनकार कर दिया। बता दें कि याचिका में बताया गया था कि फिल्म द केरल स्टोरी नफरत को बढ़ावा देने का काम कर रही है। वहीं मूवी को लेकर मचे बवाल के बीच CBFC ने द केरल स्टोरी को ‘A’ सर्टिफिकेट दे दिया है इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने मूवी के कई सीन्स पर हटा दिए है।

बता दें कि फिल्म द केरल स्टोरी 5 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। वहीं अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है। वैसे-वैसे फिल्म द केरला स्टोरी सुर्खियों का बाजार गर्म कर रही है। बता दें केरला स्टोरी एक ऐसी कहानी पर आधारित है। जो कथित तौर पर बताती है कि कैसे हजारों युवतियों को आईएस में शामिल होने और सीरिया-अफगानिस्तान में जाने के लिए ब्रेनवॉश किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *