February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मणिपुर में जमकर हिंसा, ओलंपियन मैरी कॉम ने पीएम मोदी, शाह और राजनाथ से मदद की अपील की

चूड़ाचांदपुर। मणिपुर के चूड़ाचांदपुर और बिष्णुपुर में जमकर हिंसा हो रही है। नागरिक कर्फ्यू का एलान किया गया है। तमाम घरों को आग के हवाले किया गया है। इससे लोग भयभीत हैं। बॉक्सिंग स्पर्धा की ओलंपियन और नामित सांसद एमसी मैरी कॉम ने मणिपुर के चूड़ाचांदपुर और बिष्णुपुर की भयावह आगजनी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर अपने राज्य को बचाने की गुहार लगाई है। बॉक्सर मैरी कॉम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से गुहार लगाते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि मेरा राज्य मणिपुर जल रहा है। कृपया मदद कीजिए।

मणिपुर के चूड़ाचांदपुर और बिष्णुपुर इलाकों में बुधवार को भी हिंसा की घटनाएं हुईं। इसके बाद पूरे मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अगले 5 दिन के लिए बंद कर दी गई हैं। प्रशासन ने चूड़ाचांदपुर और बिष्णुपुर में 144 लागू की है। बिष्णुपुर के डीएम ने कहा है कि शांति भंग, सार्वजनिक शांति में दखल और मानव जीवन तथा संपत्तियों को गंभीर खतरा है। इस वजह से प्रशासन ने तमाम उपाय लागू किए हैं। वहीं, चूड़ाचांदपुर के डीएम ने शांति भंग की आशंका और सरकारी संपत्तियों को गंभीर खतरा बताते हुए इस आदिवासी बहुल जिले में 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।

चूड़ाचांदपुर और बिष्णुपुर में हिंसा की शुरुआत सीएम एन. बीरेन सिंह के एक कार्यक्रम के दौरान हुई। बीरेन सिंह का चूड़ाचांदपुर जिले में कार्यक्रम था। वहां भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इसके बाद ही माहौल गरमा गया। हिंसा की शुरुआत हो गई। जिसे रोकने में प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी इन दोनों जिलों में कई बार हिंसा हो चुकी है। पूरा मामला ये है कि आरक्षित वन क्षेत्रों से कुकी आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है। इसके विरोध में भीड़ उग्र हो उठी है और फैसले का विरोध किया जा रहा है। कुकी आदिवासी मणिपुर के कुछ हिस्सों में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed