गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर, मेरठ में यूपी STF ने एनकाउंटर में मारा गिराया. 18 मर्डर समेत 62 केस दर्ज थे
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी एसटीएफ ने पश्चिमी यूपी के बड़े गैंगस्टर अनिल दुजाना को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। खबरों के अनुसार मेरठ में एसटीएफ ने एनकाउंटर में अनिल दुजाना को मार गिराया है। बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना कई मामलों में वांछित था।
अनिल दुजाना का मारा जाना यूपी एसटीएफ के लिए बड़ी कामयाबी है। योगी सरकार में एक के बाद एक गैंगस्टर का सफाया हो रहा है। यूपी पुलिस गैंगस्टर को मिट्टी में मिलने का काम कर रही है। इसकी आज एक और मिसाल पेश की गई है।
अनिल दुजाना के ऊपर 60 से ज्यादा मामले दर्ज थे। गैंगस्टर ग्रेटर नोएडा के दुजाना का रहने वाला था। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सूचना मिली कि एक गैंगस्टर अनिल दुजाना, जिसपर बड़ी संख्या में मुकदमें दर्ज़ हैं, 18 से ज्यादा मर्डर केस के आरोप है उसे मेरठ की STF यूनिट ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है।
