May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

झारखंडी भाषा को सीखने के लिए आलिया ने बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता से ली ट्रेनिंग

नई दिल्ली। आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियों में है। एक्ट्रेस हाल ही में मेट गाला 2023 के फैशन शो में दिखाई दी थी। आलिया का मेट गाला 2023 में इस बार डेब्यू था। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट गाउन में दिखाई दी थी। आलिया को मेट गाला के रेड कॉर्पेट पर देखकर हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। ये तो बात तय है कि आलिया जो भी करती है उसे पूरे दिल से करती है फिर चाहे फिल्म हो या उनका कोई और प्रोजेक्ट हो हर किसी में आलिया जान फूंक देती है। आलिया भट्ट ने कई बेहतरीन फिल्में दी है उनमें से एक उड़ता पंजाब फिल्म है। इस फिल्म में आलिया ने झारखंडी लड़की का रोल अदा किया है। इस फिल्म में झारखंडी का रोल अदा करने के लिए एक्ट्रेस ने पंकज त्रिपाठी से ट्रेनिंग ली है।

आलिया भट्ट ने इनसे ली ट्रेनिंग

एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि उन्हें झारखंडी लड़की के लिए पंकज त्रिपाठी ने ट्रेनिंग दी। पंकज ने आलिया को झारखंडी भाषा और उससे जुड़ी कुछ चीजें सिखाई थी। आलिया ने यह भी बताया कि उन्होंने इसके बारे में सीखने के लिए कई लोगों से मिली और उनकी बॉडी लैंग्वेंज पर भी ध्यान दिया ताकि उनकी एक्टिंग बिल्कुल रियल लगे। इसके आलावा आलिया ने यह भी बताया कि उन्होंने इसको सीखने के लिए अपना मोबाइल फोन भी छोड़ दिया था और अपने कमरे से भी निकलना बंद कर दिया था।

आलिया का वर्कफ्रंट

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आने वाले है। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट करने वाले है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रणवीर आलिया की जोड़ी को फैंस साथ में फिर से देखने के लिए काफी उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *