May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

King Charles Third: डायना को पत्नी बनाया और फिर…,इन महिलाओं से भी रहे किंग चार्ल्स के रिश्ते!

लंदन। ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बेटे चार्ल्स आज से औपचारिक तौर पर देश के नए सम्राट हो जाएंगे। उनका आज राज्याभिषेक होना है। चार्ल्स अपनी मां के सबसे बड़े बेटे के तौर पर ब्रिटिश राजसिंहासन के वारिस घोषित हुए थे। उनको अपनी मां के शासन के दौरान प्रिंस ऑफ वेल्स की उपाधि मिली थी। उनको राज्याभिषेक के बाद किंग चार्ल्स तृतीय के नाम से दुनियाभर में पहचाना जाएगा। यानी वो ब्रिटिश राज परिवार में सम्राट बनने वाले तीसरे चार्ल्स नाम के व्यक्ति हैं। आज चार्ल्स के राज्याभिषेक के साथ ही उनके पुराने किस्से भी लोगों को याद आ रहे हैं।

चार्ल्स की शादी साल 1981 में डायना से हुई थी। दोनों के दो बेटे प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी हैं। प्रिंस विलियम ही चार्ल्स के बाद राजसिंहासन के वारिस हैं। वहीं, प्रिंस हैरी ने राजपरिवार का त्याग कर दिया है। वो अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ अमेरिका में रहते हैं। डायना से शादी के बाद चार्ल्स का अपनी पत्नी से नाता कुछ दिन तो ठीक रहा, लेकिन बाद में डायना और चार्ल्स के रिश्ते खराब होते गए। डायना के एक कार हादसे में निधन से पहले ही चार्ल्स का रिश्ता उनकी मौजूदा पत्नी कैमिला पार्कर से बन चुका था। तब कैमिला सेना के अफसर एड्रू पार्कर बाउल्स की पत्नी थीं। चार्ल्स ने काफी दिनों बाद माना कि डायना के जीवित रहते ही वो कैमिला के करीब आ चुके थे।

चार्ल्स का नाम सिर्फ कैमिला के साथ ही नहीं जुड़ा। और भी महिलाओं से उनके रिश्ते होने की खबरें उड़ती रहीं। इन महिलाओं में लेडी सारा स्पेंसर, लक्जेमबर्गी की राजकुमारी मारिया एस्ट्रीड, मॉडल फियोना वॉटसन, डेविना शेफील्ड, स्पेन में ब्रिटेन के राजदूत की बेटी जॉर्जियाना रसेल और ड्यूक ऑफ वेलिंगटन की बेटी लेडी जेन वेलेस्ली भी शामिल हैं। हालांकि, चार्ल्स की तरफ से इन महिलाओं से रिश्तों के बारे में कभी कुछ भी नहीं कहा गया। साल 1980 में जब चार्ल्स भारत आए, तो एक ईवेंट में तब 15 साल उम्र की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनको माला पहनाकर किस कर लिया। इसकी भी तब खूब चर्चा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *