February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रिलीज हुआ Akshara Singh का नया रैप सॉन्ग, इंटरनेट पर मचा तहलका

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हसीना एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपनी आवाज के जादू से अपने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। हाल ही में अक्षरा का नया गाना ‘प्यार एक धोखा है’ सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। यह अक्षरा सिंह के द्वारा गाया गया एक रैप सॉन्ग है। इसमें एक्ट्रेस ने गाने के जरिये लड़कियों को समझाया है कि आज के समय में प्यार के नाम पर सिर्फ टाइम पास और धोखे हो रहे हैं। इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह ने जमकर अपना स्वैग दिखाया है। लोग एक्ट्रेस की वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग ‘प्यार एक धोखा है’ में एक्ट्रेस का जलवा देखने लायक है। इस नए सॉन्ग में एक्ट्रेस रैप करती नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में बैकग्राउंड डांसर भी अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह व्हाइट और ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

अक्षरा सिंह का गाना यूट्यूब पर बटोर रहा व्यूज!

पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग ‘प्यार एक धोखा है’ रिलीज किया गया है। रिलीज के महज कुछ ही समय में ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक लाखों लोग अक्षरा का ये नया वीडियो सॉन्ग देख चुके हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी अपने नए सॉन्ग का बैनर शेयर किया है और इसके साथ ही अक्षरा ने कैप्शन में लिखा है- ‘अभी गौर फरमाने का लड़कियों…’ अक्षरा का ये गाना यूट्यूब पर धड़ाधड़ व्यूज बटोर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *