Manipur Violence: अमित शाह का ऐलान, मणिपुर हिंसा की होगी न्यायिक जांच, दंगा भड़काने वालों को दिया अल्टीमेटम
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मणिपुर हिंसा को लेकर मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान वो मणिपुर हिंसा को लेकर काफी सख्त दिखे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैंने तीन दिनों में अस्थाई कैंपों का दौरा किया है।
इन 3 दिनों के अंदर मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल और आहत लोगों चर्चा करने का प्रयास किया है। राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग भी की है। हर समुदाय और अधिकारियों के साथ भी बैठक की हैं। राज्य की अलग-अलग 11 पॉलिटिकल पार्टियों के नेताओं के साथ भी मेरी डिटेल चर्चा हुई है।
भारत सरकार हिंसा, हिंसा के कारण और हिंसा में किसकी ज़िम्मेदारी है इन सभी चीजों की जांच के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस स्तर के रिटायर्ड न्यायाधीश का न्यायिक आयोग गठित करके जांच करेगी
