May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नीता-मुकेश अंबानी के परिवार में फिर गूंजी किलकारी, नन्हें मेहमान के रूप में घर आई लक्ष्मी

मुंबई। देश के अमीरों में टॉप पर रहने वाले अंबानी परिवार में एक और खुशखबरी आई है, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को एक और दादा-दादी बनने का मौका मिला है। अंबानी परिवार में एक सदस्य बढ़ गया है। उनके बड़े बेटे और बहू आकाश और श्लोका ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। अंबानी परिवार में नन्हीं परी की किरकारियां गूंज उठी हैं। श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है। परिवार में इसके बाद से ही खुशियों का माहौल बन गया है। हर कोई अब इस लड़की की एक झलक पाने के लिए बेताब रहेगा।

जानकारी एक लिए आपको बता दें कि आकाश अंबानी की पत्नी श्लोक ने आज यानी 31 मई को बेटी को जन्म दिया। बच्चे के आगमन से अंबानी परिवार बहुत खुश है। बता दें कि 10 दिसंबर 2020 को श्लोका और आकाश पहली बार माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया था। उनके बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। अब एक बेटी के आने से यह परिवार पूरा हो गया है। आकाश अंबानी के दूसरी बार पिता बनते ही पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। अंबानी परिवार में छोटी छोटी चीजों पर जश्न होता है, ऐसे में ये ख़ुशी तो वाकई बड़ी है।

गौर करने वाली बात ये है कि श्लोका मेहता और अंबानी एक-दूसरे से एक लंबे वक्त से परिचित हैं। इसका बड़ा कारण ये है कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका हाई स्कूल में साथ में पढ़े हैं। 12वीं कक्षा में आकाश ने श्लोका से अपने दिल की बात कही थी। परीक्षा खत्म होने के बाद आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया और उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों ने अपनी एजुकेशन पूरी करने के लिए अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई की। लेकिन उन्होंने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। जब उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया और अपना करियर शुरू किया, तो उन दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा की। आकाश और श्लोका ने मार्च 2018 में सगाई की थी। दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *