क्यों नहीं हो रहा रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म? पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर बताई वजह
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पीएम मोदी से फोन पर वार्ता हुई। दोनों के बीच विभिन्न मु्द्दों को लेकर बातचीत हुई। जिसमें सबसे प्रमुख रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा रहा। दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच युद्ध पर विराम लगाने की दिशा में रुपरेखा तैयार करने को लेकर वार्ता हुई। आगामी दिनों में इस रूपरेखा को जीवंत करने की दिशा में दोनों राष्ट्रध्यक्षों की ओर से प्रतिबद्धता जताई गई है। दोनों के बीच जी-20 और एससीओ संगठन को लेकर भी वार्ता हुई। वहीं, युद्ध के मोर्चे पर पीएम मोदी ने पुतिन द्वारा उठाए गए कदमों का समर्थन किया। पुतिन ने पीएम मोदी को युद्ध की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। इसके अलावा पारस्परिक संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में दोनों राष्ट्रध्यक्षों की ओर से प्रतिबद्धता जताई गई।
वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन की जमकर तारीफ की। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत की विदेश नीति परवान चढ़ी है, जिससे दोनों देशों को विभिन्न मोर्चों पर फायदा हुआ है। पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मेक इन इंडिया की अवधारणा की जमकर तारीफ की। पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि युद्ध के बाद उसके विरोध में लगाए गए प्रतिबंधों पर उसे आर्थिक मोर्चे पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ा है।
हालांकि, यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब दोनों के बीच इन गंभीर मसलों को लेकर वार्ता हुई है, बल्कि इससे पहले भी दोनों के बीच वार्ता हो चुकी है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में दोनों राष्ट्रध्यक्षों की ओर से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
