‘आशिकी 3’ में सना शेख को लेकर चल रही अटकलों पर मुकेश भट्ट ने लगाया ताला, बताया नई हिरोइन की तलाश में जुटे हैं निर्देशक
नई दिल्ली। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म आशिकी-2 को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में श्रद्धा और आदित्य की जोड़ी और उनकी फिल्म में लव स्टोरी को फैंस ने बहुत प्यार दिया था। अब इस बीच मुकेश भट्ट ने इसके तीसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी थी। जब से आशिकी 3 का एलान किया गया है तब से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है औऱ उन्हें यह भी जानना है कि इस फिल्म में हीरो-और हीरोइन के रूप में कौन दिखाई देगा। हालांकि, शुरुआत से ही इस बात का सबको पता चल गया था कि इसमें कार्तिक आर्यन को हीरो के रूप में लिया गया है लेकिन हीरोइन को लेकर कई लोगों का नाम सामने आ रहा था। पहले सारा अली खान फिर सना शेख का नाम लिया गया था लेकिन अब मुकेश भट्ट ने एक्ट्रेस को लेकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया।
मुकेश भट्ट ने आशिकी-3 की एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात
दरअसल, मुकेश भट्ट से फिल्म आशिकी-3 में सना शेख को लेने वाली खबर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा नहीं ये अभिनेत्री नहीं हैं जिनका अभी आपने नाम लिया है। मुकेश भट्ट ने कहा कि हमने हीरो को लॉक कर दिया है और उनके बारे में हर कोई जानता हैं कि इस बार कार्तिक आर्यन आशिकी-3 में दिखाई देंगे लेकिन हीरोइन अभी फाइनल नहीं हुई है इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम आपको इसके बारें में डिटेल दे पाएंगे।
किसको करेगें फिल्म के लिए कास्ट
इस फिल्म में एक्ट्रेस की बात पर मुकेश भट्ट बोले कि हम कार्तिक आर्यन के अपोजिट में किसी नए चेहरे को कास्ट करना चाहते है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि आशिकी के लिए हमेशा नया चेहरा ही अच्छा साबित हुआ है। इसलिए हम किसी नई लड़की की खोज में हैं अब ऐसे में हमें कई भी जल्दबाजी नहीं है हम आराम से इसकी तलाश में जुटे हैं। मुकेश भट्ट की इस फिल्म में अब कौन दिखेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन मुकेश भट्ट ने इसके म्यूजिक को लेकर कहा कि आशिकी 1 और 2 की जान इसका म्यूजिक ही था। इसीलिए हम आशिकी 3 के म्यूजिक के लिए एक अच्छा स्कोर चाहते हैं।
