July 4, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईपीएफओ के 31 लाख निष्क्रिय खातों में जमा हैं 9000 करोड़ रुपए, अगर ये रकम आपकी तो कर सकते हैं क्लेम

नई दिल्ली। क्या आप कभी प्राइवेट जॉब करते थे? क्या प्राइवेट जॉब के दौरान आपका पीएफ कटता था और उसे आप भूल गए हैं? हम ये सवाल इसलिए कर रहे, क्योंकि ताजा जानकारी ये आई है कि ईपीएफओ की सदस्यता लेने वाले करीब 31 लाख लोगों की हजारों करोड़ की पीएफ की रकम क्लेम नहीं की गई है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक इन पीएफ खातों में कुल जमा रकम 9330 करोड़ रुपए है। अगर आपने अपना पीएफ का पैसा क्लेम नहीं किया है, तो ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन देकर हासिल कर सकते हैं।

सरकार ने नई ईपीएफ योजना अभी शुरू की है। इसके साथ ही निष्क्रिय पीएफ खातों और उसमें जमा रकम के बारे में जानकारी सामने आई है। अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी को छोड़कर दूसरी प्राइवेट कंपनी में गए हैं और वहां आपका पीएफ कटता है, तो पुराने पीएफ खाते का नंबर देकर आप उसे नए पीएफ खाते में जुड़वा सकते हैं। जिससे आपकी पुरानी रकम भी नए पीएफ खाते में चली जाएगी और आपका नुकसान नहीं होगा। पिछले दिनों ईपीएफओ ने तय किया था कि निष्क्रिय खातों में पड़ी रकम वापस की जाएगी। हालांकि, 1000 रुपए तक की रकम को ही खाताधारकों के बैंक खाते में भेजने का फैसला किया गया है।

ईपीएफओ ने खाताधारकों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट और सॉफ्टवेयर में बड़ा बदलाव भी किया है। इससे पीएफ क्लेम करने समेत अन्य सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। साथ ही केंद्र सरकार ने ईपीएफओ ट्रस्टी बोर्ड की तरफ से प्रस्तावित ब्याज दर को भी मंजूरी दे दी है। इससे 2025-26 के लिए पीएफ खातों पर 8.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले भी इतना ही ब्याज दिया गया था। अगर आपका पीएफ खाता है, तो इस महीने के अंत तक उसमें ब्याज दिखाई देने लगेगा। फिलहाल, आप देख लीजिए कि पहले का कोई निष्क्रिय पीएफ खाता तो नहीं। अगर है, तो उसकी धनराशि आपको वापस मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *