February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अफगानिस्तान में महिलाओं पर नई बंदिश, तालिबान ने फरमान जारी कर लगाया ब्यूटी सैलून पर बैन

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में जब से तालिबानियों का राज कायम हुआ है तब से ही वो लगातार एक के बाद एक अपने नियम लागू कर रहे हैं। खासकर महिलाओं के लिए तालिबानी अलग-अलग नियम-कानून लागू कर रहे हैं। पहले ही महिलाओं और लड़कियों को लेकर तालिबान कई पाबंदी लगा चुका है कि अब एक और नया फरमान तालिबान की तरफ से जारी किया गया है। इन नए नियम के मुताबिक अब महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर बैन लगा है।

महिलाओं के लिए तालिबानियों का नया कानून

तालिबान ने महिलाओं के लिए जो नया कानून लागू किया है इसमें मुताबिक अब महिलाएं ब्यूटी सैलून का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। तालिबान के सदाचार मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद आकिफ महाजर की तरफ से इस फरमान की जानकारी दी गई है और कहा गया है कि काबुल समेत देशभर के दूसरे प्रांतो में जो भी महिलाओं से जुड़े सैलून हैं वो बैन कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि जो महिलाएं ब्यूटी सैलून चलाती हैं उनके लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं।

दुनिया के सबसे अशांत देश की लिस्ट में टॉप पर अफगानिस्तान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) ने ‘ग्लोबल पीस इंडेक्स 2022’ लिस्ट जारी की थी। सामने आई इस लिस्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान (Afghanistan) ऐसा देश रहा जहां शांति सबसे कम है। सामने आई इस रिपोर्ट में अफगानिस्तान दुनिया के बाकी देशों के बीच ऐसा देश रहा जहां शांति सबसे न्यूनतम स्तर पर है।

सीधे और आसान शब्दों में कहें तो अफगानिस्तान ऐसा देश हैं जहां दुनियाभर के देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा अशांति है। अफगानिस्तान के बाद इस लिस्ट में यमन (Yemen), सीरिया (syria), रूस (Russia) और दक्षिण सूडान जैसे देशों को जगह मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *