February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शेयर बाजार ने फिर की बंपर ओपनिंग, पहली बार 65,500 के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी ने तोड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। शेयर मार्केट में एक बार फिर धुंआधार उछाल आया है। पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार लगातार नई-नई बुलंदियों को छू रहा है। आज के दिन भी शेयर बाजार ने अपना ये सिलसिला जारी रखा है। जी हां, आज सेंसेक्स ऐतिहासिक रूप से पहली बार 65,500 के पार जाकर खुला है। यही नहीं निफ्टी ने भी 19,400 के ऊपर जाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। निफ्टी भी आज जबरदस्त उछाल के साथ कमाई कर रहा है और बैंक निफ्टी 45,300 के बेहद करीब खुला है। बजाज फाइनेंस का शेयर आज 5 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ खुलकर बाजार को पूरा सहयोग देता नजर आ रहा है। बाजार खुलने के साथ ओपनिंग मिनटों में ही इसने 8 फीसदी तक की ऊंचाई का मंजर दिखाया।

आज घरेलु बाजार की ओपनिंग में शेयर बाजार ने फिर अपनी रिकॉर्ड बुलंदियों को पार किया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 298.80 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 65,503.85 पर खुला। इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 84.05 अंक यानी 0.43 फीसदी की उछाल के साथ 19,406.60 पर खुलने में कामयाब रहा। इससे निवेशकों में ख़ुशी की लहर दौर गई है।

सेंसेक्स-निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर तेजी से बढ़त के साथ कारोबार कर बाजार को जबरदस्त सपोर्ट कर रहे हैं। सिर्फ 9 ऐसे शेयर हैं जिनके कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। वहीं निफ्टी की बात करें तो इसके 50 में से 33 शेयरों ने जबरदस्त छलांग मारी है। जबकि 17 शेयरों में थोड़ी कमजोरी के साथ लाल निशान में ट्रेडिंग चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *