June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नेहा सिंह के “यूपी में का बा” पर भारी अनामिका जैन का “यूपी में बाबा”, नए रीमिक्स में गिनाई UP सरकार की उपलब्धि

नई दिल्ली। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के ‘यूपी में का बा’ गाने को तो आपने कई बार सुना होगा। ‘यूपी में का बा’ गाकर टीवी से लेकर सोशल मीडिया पर छा जाने वाली नेहा सिंह राठौर को मेरठ की बहू कवियित्री अनामिका जैन अंबर बीते कुछ समय से टक्कर दे रही हैं। अनामिका जैन ने नेहा सिंह राठौर के ‘यूपी में का बा’ पर पलटवार करते हुए यूपी में बाबा के अलग-अलग पार्ट जारी किए थे। इन गानों के जरिए अनामिका जैन अंबर योगी सरकार पर सवाल उठाने वालों को बिना नाम लिए जवाब दे रही थीं। अब इसी क्रम में अनामिका जैन अंबर ने ‘यूपी में बाबा’ का नया रिमिक्स जारी किया है।

अनामिका जैन अंबर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस गाने को शेयर किया है। इस रीमिक्स गाने (यूपी में बाबा) में कांवड़ियों, गंगा, प्रयागराज, मथुरा-काशी, राम मंदिर, गोरखपुर तक का जिक्र किया गया है। गाने में योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई गई है कि कैसे राज्य में कानून अपराधियों के लिए सख्त हो चुका है। कैसे अपराधियों पर बुलडोजर की कार्यवाही हो रही है। गाने में ये बोल भी हैं कि, “वो लोग जो यूपी में का बा, का बा चिल्लाते हैं उन्हें हम ये बताने आए हैं कि यूपी में अब कोई नहीं दिखावा क्योंकि यूपी में है बाबा…”। इस तरह से देखा जाए तो अनामिका जैन अंबर का ‘यूपी में बाबा’ उन सभी के लिए जवाब हैं जो कि योगी सरकार के कामों और विकास पर सवाल उठाते हैं।

इस रिमिक्स गाने को शेयर करते हुए कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने लिखा है, ‘सावन के महीने में की जाने वाली कावड़ यात्रा भोलेनाथ के भक्तों की यात्रा हो जो हर साल की जाती है। इस यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में भक्त कांवड़ लेकर गंगा जल लेने जाते हैं और फिर अपने घर लौटते हैं’।

आगे अनामिका जैन ने लिखा है, “बीते दिनों यूपी में बाबा को आप सभी का प्यार मिला। अब एक प्रशंसक द्वारा इसे कांवड़ियों का ध्यान करते हुए रिमिक्स किया है जो मैं आप सभी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं। आप सभी इसे सुनकर शिव भक्ति में मग्न हो जाएं”। आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक अनामिका जैन अंबर के इस शेयर किए गए गाने के वीडियो को 7 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 120 लोगों ने इसे रिट्वीट और 600 के करीब लोगों ने इसे लाइक किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *