June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

World Cup 2023: वर्ल्ड कप से ठीक पहले बांग्लादेशी टीम को झटका, इस बड़े खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप को शुरु होने में अब तीन महीने का समय बचा है। अब इस बीच बांग्लादेशी टीम को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है जो काफी शॉकिंग है। बता दें, टीम के एक बड़े खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। खबर है कि तमीम इकबाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज के बीच में ही रिटायरमेंट का ये फैसला लिया है। जिस दौरान बांग्लादेश के एकदिवसीय कप्तान तमीम इकबाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर रहे थे वो काफी भावुक थे। यहां तक की भीड़ से घिरे तमीम की आंखें भी इस ऐलान को करते हुए छलक गई। संन्यास का ऐलान करते हुए तमीम इकबाल ने अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अचानक ब्रेक लगा दिया है।

अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर की रिटायरमेंट की घोषणा

बताया जा रहा है कि तीन वनडे मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान से हुई शर्मनाक हार से ही वो काफी परेशान थे। सीरीज में मिली शर्मनाक मात से उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाए जा रहे थे। कहा जा रहा है कि इसी कारण उन्होंने आज दोपहर 12 बजे अचानक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने बात करते हुए तमीम इकबाल काफी इमोशनल थे। बात करते हुए उनकी आंखें भी छलक आईं थी।

क्या बोले प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमीम इकबाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए तमीम इकबाल ने कहा कि, ‘मैंने हमेशा अपना बेहतर प्रदर्शन दिया। मैं अपने अभी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहा हूं साथ ही अपने सभी दोस्तों, कोच, बीसीबी अधिकारियों और परिवार के लोगों का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं जो कि मेरी इस यात्रा में मेरे हर पल साथ रहे।’ इसके आगे तमीम इकबाल ने कहा कि वो अपने जीवन के नए अध्याय में सभी की प्रार्थनाए चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *