February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

माफिया मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किल, साथी ने करोड़ों की बेनामी संपत्ति के उगले राज

गाजीपुर। माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खबर है कि उसके करीबी गणेश दत्त मिश्रा ने इनकम टैक्स विभाग की पूछताछ में मुख्तार के कई राज उगले हैं। गणेश ने इनकम टैक्स को गाजीपुर, यूपी के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों में भी 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के बारे में जानकारी दी है। दैनिक जागरण ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इनकम टैक्स विभाग अब मुख्तार की इन सभी संपत्तियों को जब्त करने वाला है। इनकम टैक्स को पता चला है कि मुख्तार अंसारी ने यूपी के अलावा पंजाब और दिल्ली में भी 50 संपत्तियां गणेश दत्त मिश्रा के नाम से ली हैं। जांच में इन संपत्तियों की खरीद में भी फर्जीवाड़ा मिला है।

मुख्तार अंसारी अभी यूपी की बांदा जेल में कैद है। उसकी पत्नी फरार है और इनामी घोषित की गई है। सूत्रों के हवाले से अखबार ने बताया है कि अब तक मुख्तार की इन संपत्तियों का पुलिस को पता नहीं था। सभी बेनामी संपत्ति मुख्तार ने अपने गैंग के लोगों के नाम से खरीदीं। गणेश दत्त को गाजीपुर पुलिस ने 20 जून को गिरफ्तार किया था। उससे लखनऊ में इनकम टैक्स विभाग के अफसरों ने पूछताछ की है। गणेश ही मुख्तार की संपत्तियों को देखता रहा है। अब तक 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त भी की जा चुकी है।

मुख्तार अंसारी पर 61 मामले हैं। इनमें से 6 में कोर्ट ने माफिया सरगना को दोषी पाया है। इससे पहले पुलिस ने गणेश के मकान को 2020 में ध्वस्त कर दिया था। गणेश के नाम पर मुख्तार की जिन संपत्तियों का पता चला था, उनको 2022 में कुर्क भी किया गया। इनकी कीमत भी 14 करोड़ से ज्यादा की है। इनकम टैक्स ने कई बार गणेश दत्त को नोटिस दिया। जिनका जवाब न देने पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *