February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Delhi Murder Case: श्रद्धा जैसे एक और हत्याकांड से फिर दहली राजधानी, गीता कॉलोनी में मिले महिला के कई टुकड़े

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा ही एक मामला सामने आने से सनसनी फ़ैल गई है। राजधानी की गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के पास लड़की के शव के कई टुकड़े बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि इस फ्लाईओवर के पास जंगल में इस महिला के शरीर के और भी टुकड़े हो सकते हैं। जिस कारण पुलिस पूरे इलाके की गहनता के साथ जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख़्त नहीं हो पाई है।  आपको बता दें कि पुलिस को सुबह करीब 9 बजे इस घटना की सूचना मिली थी। जिसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

फ़िलहाल पुलिस ने इन टुकड़ों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लड़की के बाकी अंगों की तलाश भी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस इस लड़की की पहचान पता लगाने में भी जुटी है।

दिल्ली में आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। इससे पहले दिल्ली के छतरपुर इलाके में आफताब नाम के एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की बेरहमी से हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर महरौली के जंगल में फेक दिया था। इस घटना के प्रकाश में आते ही दिल्ली समेत पूरा देश दहल गया था।

कभी दिल्ली में लड़कियों के टुकड़े मिलते हैं, तो कभी दिन-दहाड़े कोई सिरफिरा किसी लड़की की चाकू मरकर हत्या कर देता है और वहां खड़ी भीड़ बस मूकदर्शक बनी देखती रहती है। कभी रात के अंधेरे में राजधानी में लड़कियों को गाड़ी से घसीटा जाता है तो कभी उसकी आबरू को लूटा जाता है। दिल्ली में लड़कियों के खिलाफ आपराधिक मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। सरकार तो दूर की बात है अब तो ऐसे मामले दिल्ली की आम जनता के लिए रोजमर्रा की बात हो गए हैं। इसीलिए शायद लोग भी विरोध करने के बजाय मूकदर्शक बनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *