June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ये मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और’..PM मोदी ने चंद्रयान-3 के लॉन्च को बताया भारतीय अंतरिक्ष अभियानों के लिए सुनहरा पल

नई दिल्ली। भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। चंद्रयान-2 में मिली नाकामयाबी के बाद अब भारत कामयाबी की तरफ एक और कदम बढ़ाने के लिए तैयार है। देश अपने तीसरे चंद्रमिशन चंद्रयान -3 के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस लॉन्च पर न सिर्फ भारत की बल्कि दुनिया की नजर टिकी हुई है क्योंकि चंद्रमा पर मानवता के लिए महत्वपूर्ण खोजों के दृष्टिकोण से यह एक महत्वपूर्ण मिशन माना जा रहा है। इसको लेकर पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके खुशी जाहिर की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, “जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।”

आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष केंद्रों में से एक माना जाता है जो लगातार स्पेस टेक्नोलॉजी में तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसमें नासा के साथ कोलैबोरेशन हो या फिर यूरोपियन स्पेस एजेंसी के साथ कोलैबोरेशन हो इसरो हमेशा से आगे रहा है।ISRO ने ही सबसे कम कीमत में मिशन मंगल को करके दिखाया है। अब भारत की तकनीकी कौशल का प्रमाण चंद्रयान-3, चंद्रमा की अभूतपूर्व यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है। यह बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 के नक्शेकदम पर चल रहा है, जो भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण मील के पत्थर साबित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *