June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

AAP नेता संजय सिंह ने दिल्ली की बाढ़ को बताया BJP की साजिश

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस वक्त कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में है। कई इलाकों पानी के आ जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति आने के बाद राजनीति भी अपने चरम है। लोगों की सहायता करने की बजाए राजनेता इस पर अपनी रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच लगातार वार-पलटवार देखने को मिल रहा है। दोनों एक-दूसरे को इस बाढ़ के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में आई इस आपदा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रायोजित बता डाला। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मीडिया से रूबरू होते हुए संजय सिंह ने कहा, दिल्ली में 3 दिन से बारिश नहीं हुई है और अगर तीन दिन से बारिश नहीं हुई है तो बाढ़ के पीछे की वजह क्या है? इस बाढ़ के पीछे की वजह है भाजपा और केंद्र सरकार की दिल्ली के प्रति दुर्भावना। इस बाढ़ के पीछे वजह है केंद्र सरकार की दिल्ली को बर्बाद करने की साजिश। इस बाढ़ के पीछे की वजह मोदी और भाजपा मन में छिपी नफरत जो कई बार ऐसी घटनाओं में निकल कर बाहर आती है। ये आपदा की स्थिति है देश के किसी भी हिस्सा में आ सकती है। दूसरे हिस्सों में आपदा आती है तो हमारे मुख्यमंत्री केजरीवाल सहयोग के लिए हाथ आगे बढ़ाते है। आज दिल्ली के अंदर बिना बारिश के बाढ़ और खतरे के निशान के ऊपर पानी चला गया। ये बाढ़ प्रायोजित है। मैं पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं कि ये बाढ़ प्रायोजित है।

संजय सिंह ने आगे कहा, ”हथिनीकुंड बैराज से Haryana-Uttar Pradesh-Delhi पानी जाता है। लेकिन 9 तारीख़ से सारा पानी Delhi की तरफ छोड़ दिया गया। अगर यही पानी बराबर छोड़ा गया होता तो आज दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं होती। BJP ऐसा क्यों कर रही है?”

हालांकि दिल्ली में बाढ़ के पीछे भाजपा की साजिश बताकर संजय सिंह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लोगों आप सांसद को जमकर ट्रोल कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *