June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘MP में का बा’, नेहा के सवाल का अनामिका जैन का “मामा मैजिक करत हैं”, बुंदेली भाषा में गाकर किया पलटवार

नई दिल्ली। ‘यूपी में का बा’ गाकर टीवी से लेकर सोशल मीडिया पर छाने वाली बिहार की सिंगर नेहा सिंह राठौर इस वक्त मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर हमलावर है। पहले अपने गाने से यूपी की योगी सरकार पर हमला कर चुकी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए एक गाना गया था। इस गाने में नेहा सिंह ने MP सरकार की लाड़ली बहना योजना को लेकर भी निशाना साधा था। अपने गाने में नेहा सिंह राठौर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तुलना कंस और शकुनि से करते हुए उन्हें कलयुग का माना भी बताया था। अब नेहा सिंह के ‘MP में का बा’ पर अनामिका जैन अंबर ने जवाबी गाना सामने आया है।

नेहा सिंह राठौर के गाने के जवाब में कवियत्री और गायिका अनामिका जैन अंबर ने ‘मामा मैजिक करत है’ गाना गाया है। इस गाने में अनामिका जैन अंबर नेहा सिंह का नाम लिए बगैर उनपर हमला बोल रही हैं साथ ही शिवराज सिंह की सरकार की खूबियां भी बता रही हैं।

ट्विटर पर शेयर किया है अनामिका जैन अंबर ने ये गाना

अपने इस ‘मामा मैजिक करत है’ गाने को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर करते हुए अनामिका जैन ने लिखा, दहलीज के अंदर का जो सच है वो बाहर खड़ा इंसान क्या जानेगा। चलिए जानते हैं क्या है इस (मध्यप्रदेश) धरती का सच जो कि वहां की जनता महसूस करती है। ‘मामा मैजिक करत है’

आपको बता दें कि चुनाव से पहले दोनों पक्ष के गायक मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस, सिंगर नेहा सिंह राठौर के गाए गानों से सहारे मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर हमलावर है। तो वहीं, दूसरी तरफ अनामिका जैन के गाए गए गानों को भारतीय जनता पार्टी के नेता वायरल करने में जुटे हुए हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में और कौन-कौन से नए सियासी गाने हमें देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *