August 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर के मामले की पाक, दुबई और नेपाल में जांच, यूपी एटीएस ने खुलासे के लिए संभाली कमान

नई दिल्ली। हिंदुस्तान की कथित बहू के तौर पर सोशल मीडिया और नेशनल मुद्दा बन चुकी सीमा हैदर को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पाकिस्तान के यूट्यूबर और सीमा के पति गुलाम अली हैदर ही सीमा पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। पाकिस्तान के यूट्यूबर ने हाल ही में दावा किया था कि सीमा साइकोपैथ हैं और पहले भी उनके कई मर्दों के साथ ताल्लुक रह चुके हैं। अब मामले पर जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो चुकी हैं और अब यूपी एटीएस ने सीमा हैदर की कुंडली खंगाली शुरू कर दी है।

कैसे भारत की सीमा में दाखिल हुई सीमा

यूपी एटीएस ने सीमा हैदर के खिलाफ जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पहले यूपी एटीएस ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि सीमा भारत की सीमा में दाखिल कैसे हुईं। सीमा कैसे पहले पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल और आखिर में भारत के नोएडा तक कैसे पहुंची। सीमा के पास से कई अलग-अलग नंबर और पासपोर्ट भी मिले हैं और पाकिस्तान से भारत आने के दौरान उन्होंने अलग-अलग नंबरों का भी इस्तेमाल किया है। उन नंबरों की जांच भी यूपी एटीएस ने शुरू कर दी है।

पाकिस्तानी परिजनों की प्रोफाइल खंगालने का काम करेगी यूपी एटीएस

यूपी एटीएस सीमा हैदर और उसके परिवार जनों की प्रोफाइल भी खंगालने में लगी है। जांच के लिए नेपाल और दुबई में भी टीमें  काम कर रही हैं। यूपी पुलिस की एक टीम नेपाल में मौजूद है, जहां सीमा हैदर को भी साथ ले जाया गया है। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सीमा ने अपनी और सचिन की 7 महीने की व्हाट्सएप चैट को डिलीट क्यों किया और जिस नंबर का इस्तेमाल वो पाकिस्तान में कर रही थीं, उसको क्यों नष्ट किया। सीमा का नेपाल के जरिए भारत में आसानी से प्रवेश करना सुरक्षा में सेंध लगाने जैसा है। जब एक महिला आसानी से भारत की सीमा में दाखिल हो सकती है, तो आतंकवादियों या स्पॉय के लिए भारत में दाखिल होना आम बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *