June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जोधपुर सामूहिक हत्याकांड पर भड़के शहजाद पूनावाला, राहुल-प्रियंका गांधी पर किया जोरदार हमला

नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर में सामने आए सामूहिक हत्याकांड मामले से बवाल मचा हुआ है। इस मामले को लेकर पहले ही राजस्थान की गहलोत सरकार सवालों के घेरे में है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी लगातार उस पर हमला कर रही हैं। एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या और फिर उनको जलाने के खौफनाक मामले को लेकरअब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। न सिर्फ गहलोत सरकार बल्कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी शहजाद पूनावाला ने हमला बोला है। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या कहा है शहजाद पूनावाला ने…

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने अपने कुछ वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की है। शहजाद पूनावाला ने जो वीडियो जारी किया है उसमें वो जोधपुर में घटी इस सामूहिक हत्याकांड की घटना पर कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

शहजाद पूनावाला इस घटना के लिए गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कह रहे हैं कि राज्य में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। राजस्थान जो कानून व्यवस्था है ध्वस्त हो चुकी है। आगे अपनी वीडियो में शहजाद पूनावाला राजस्थान में बीते दिनों सामने आए मामलों को भी गिनाया।

शहजाद पूनावाला ने राज्य में सामने आ रहे बलात्कार, हत्या और इस तरह के मामलों को लेकर भी गहलोत सरकार पर हमला बोला। करौली में 19 साल की दलित लड़की की हत्या-बलात्कार और एसिड से हमले के अलावा जोधपुर में स्कूल बच्ची से रेप की घटना का जिक्र किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी का अर्थ अराजकता की गारंटी हो गया है।

राहुल-प्रियंका को लेकर कही ये बात

अपने इस वीडियो में शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा कि वो इस मामले पर चुप्पी साधे रहेंगे। उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकलेगा। वहीं, प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा कि वो लड़की हूं का खोखला नारा लगाती है। उनके लिए बच्चे और महिलाएं केवल राजनीति का उपकरण हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के जोधपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ओसिंया तहसल के चौराई गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जब रात में परिवार के सदस्य सो रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोगों द्वारा नींद में ही इनकी हत्या कर दी गई और बाद में इन्हें घसीट कर घर के आंगन में ले जाया गया। बाद में इनके शवों को आग के हवाले कर दिया। घटना में जान गंवाने वालों में 6 महीने का एक मासूम भी शामिल है जो आग से पूरी तरह से जल चुका था। मामला सामने आने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों की इस दर्दनाक हत्या से सनसनी मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *