रूपवास के गढ़ी गांव में 21 मई से गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा
नरेंद्र बंसल –
रूपवास (भरतपुर)। तहसील रूपवास के ग्राम गढ़ी में 21 मई से सात दिवसीय भव्य श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण अनमोल श्री धाम आश्रम ग्वालियर एवं जयपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव में पूज्य संत श्री नारायण दास जी महाराज का पावन सानिध्य रहेगा।
कथा का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अनमोल श्री जी होंगी, जो अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत महापुराण का रसपान कराएंगी। आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ 21 मई गुरुवार को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए शामिल होंगी। यात्रा मार्ग को फूलों और तोरण द्वारों से सजाया जाएगा।
इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कथा का आयोजन होगा। सात दिवसीय कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, कंस वध और रुक्मणी विवाह सहित विभिन्न दिव्य झांकियों का मंचन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि जो श्रद्धालु कथा स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, वे सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण देख सकेंगे। कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल Anmol_Shri_Official, anmolshri और Anmolshree के साथ फेसबुक पेज ‘कथावाचक अनमोल श्री’ पर किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील
