February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आलिया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से आउट हुआ नया पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज

नई दिल्ली। गंगूबाई और ब्रह्मास्त्र से सबका दिल जीतने वाली आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। 28 जुलाई और एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस की तरफ से खूब प्यार किया जा रहा है। इसी बीच आलिया की हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से जुड़ा बड़ा अपडेट भी सामने आया है। एक्ट्रेस का नया पोस्टर रिलीज हुआ है।

फर वाली जैकेट के साथ दिखीं आलिया

हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के साथ आलिया भट्ट हॉलीवुड में कदम रख रही हैं। हार्ट ऑफ स्टोन फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आलिया का फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में आलिया फर जैकेट में दिख रही हैं और पीछे की तरफ देखते हुए पोज दे रही हैं। नेटफ्लिक्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आलिया भट्ट 11 अगस्त को हॉर्ट ऑफ स्टोन के जरिए हमारे दिल को हैक करने आ रही हैं और हमारा दिल भी सस्पेंस और भरपूर थ्रिलर के लिए तैयार हैं।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

आलिया भी अपनी हॉलीवुड फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि हॉर्ट ऑफ स्टोन का हिस्सा बनना खास बात है। एक्ट्रेस ने कहा-  मैंने इसे बहुत ही एक्साइटमेंट के साथ शूट किया है क्योंकि ये मेरे लिए हॉलीवुड में जाने और किसी और भाषा में फिल्म बनाने का मौका है।इस दौरान में कई दिलचस्प लोगों से भी मिली थी। ये सफर मेरे लिए काफी मजेदार रहा। हार्ट ऑफ स्टोन के अलावा 28 जुलाई को आलिया की रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हो रही हैं। जोकि प्योर लव स्टोरी है। इस फिल्म के साथ करण जौहर डायरेक्शन में दोबारा वापसी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *