May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सीमा हैदर को लेकर बड़ा खुलासा, नेपाल से भारत आने के लिए इस झूठे नाम से बुक कराई थी सीट

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अपने पासपोर्ट, पहचान पत्र और मोबाइल डाटा डिलीट करने के लिए मामले में घिरी हुई है। हर दिन सीमा हैदर को लेकर नया सच सामने आ रहा है। 13 मई को नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से एंट्री करने वाली सीमा हैदर को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। अब इस बात की जानकारी सामने आ गई है कि सीमा हैदर ने नेपाल से भारत आने के लिए बस में सीट किस नाम से बुक कराई थी…

बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेम पब्जी से सचिन मीणा संग प्यार होने का दावा करने वाली सीमा हैदर का कहना है कि वो केवल अपने प्यार के लिए भारत आई हैं। सीमा ने बताया है कि उसे पब्जी खेलने के दौरान ही सचिन मीणा संग प्यार हुआ और उसने सचिन संग रहने के लिए ही पाकिस्तान छोड़ा। अपने चार बच्चों को भी सीमा भारत आई है जो कि सचिन के परिवार संग काफी खुश हैं।

सीमा अपने पब्जी प्रेम को भारत आने की वजह बता रही है लेकिन जांच एजेंसियां सीमा हैदर को पाकिस्तानी जासूस मान रही है। सीमा से कई दिनों की पूछताछ हो चुकी है जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। अब ये बात सामने आई है कि आखिर किस नाम से सीमा नेपाल से भारत आने के लिए सीट बुक कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed