August 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में संजय राउत, महाराष्ट्र की इस सीट से ठोक सकते हैं ताल

नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत को लेकर खबर है कि वो लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, वो कौन-सी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि वो मुंबई की नॉर्थ ईस्ट सीट से ताल ठोक सकते हैं। राउत फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। वो अक्सर महाराष्ट्र की राजनीति में सुर्खियों में छाए रहते है। वे उद्धव ठाकरे के विश्वासपात्र में से एक हैं। ध्यान दें, 2019 में जब से बीजेपी की राहें शिवसेना से अलग हुई, तभी से वे बीजेपी पर ज्यादा आक्रमक हो गए, जिसकी वजह से उन्हें कई मर्तबा भारी कीमत भी चुकानी पड़ी, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की।

बता दें कि 2022 में जब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, तब उन्होंने शिंदे के साथ जाने वाले लोगों को गद्दार तक संज्ञा दे डाली थी। दरअसल, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कई विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया था, जिसके बाद अल्पमत में आई उद्धव सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट की सरकार महाराष्ट्र में बनी। जिसमें शिंदे को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन बीते दिनों राकांपा नेता अजीत पवार ने भी अपने समर्थित विधायकों के साथ अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शिंदे सरकार में शामिल हुए।

उन्हें शिंदे सरकार डिप्टी सीएम बनाया गया। अब महाराष्ट्र सरकार में दो डिप्टी सीएम है, लेकिन बीते दिनों सामना में एक लेख छपा था, जिसकी वजह से देवेंद्र फडणवीस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। दरअसल, लेख में कहा गया था कि बीते अब देवेंद्र फडणवीस को शिंदे के नेतृत्व में काम करना पड़ा रहा है, जिसकी वजह से उनका अहंकार और कुठा बढ़ गया है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में वो सियासी मोर्चे पर क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *