June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मिजोरम में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली। मिजोरम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 की मौत हो गई है। इस घटना पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा  की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर बताया है कि आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया है। इस हादसे में 17 श्रमिकों की मौत हो गई है। फिलहाल मलबे में फंसे श्रमिकों को बचाने का कार्य जारी है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की तरफ से इस हादसे पर प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने आइजोल रेलवे ओवर ब्रिज हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को PMMRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए देने का ऐलान किया है।

इस दुखद घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी रिएक्शन सामने आया है। सीएम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर ट्विटर पर एक ट्वीट कर लिखा, ‘मिजोरम में निमार्णाधीन रेलवे पुल के ढहने की खबर से सतब्ध हूं। इस दुखद खबर में हमारे मालदा के भी कई मजदूरों की मौत हुई है। मैंने मिजोरम प्रशासन के साथ अपने मुख्य सचिव को समन्वय करने का निर्देश दे दिया है’।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये हादसा राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर हुआ है। हादसे का वक्त सुबह 10 बजे का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अभी कईयों के मलबे में दबे होने की खबर है। कहा ये भी जा रहा है कि अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *