April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ओटीटी पर डेब्यू के लिए तैयार कंगना, रिएलिटी शो करेंगी होस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत फिल्मों में अपना जादू चलाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाने के लिए तैयार हैं। वो जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। खबरों की मानें तो वो एक रिएलिटी शो होस्ट करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस खबर से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस कंगना को शो होस्ट करते हुए देखने के लिए काफी बेताब हैं।

खबरों के मुताबिक, टेम्पेशन आयलैंड नाम के अमेरिकन रियलिटी टीवी शो का हिंदी अडॉप्शन कंगना होस्ट करेंगी। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) भी उनके साथ होंगे।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बारे में जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने लिखा- टीम में आपका स्वागत है नवाजुद्दीन सिद्दीकी सर। उन्होंने इसके आगे एक हैश टैग #TikuWedsSheru लिखा है, जिसे शो का टाइटल माना जा रहा है।

ये एक अमेरिकन रियलिटी टीवी शो है जिसे खुद कंगना रनौत होस्ट करेंगी। कंगना रनौत ही इस शो का प्रोडक्शन कर रही हैं। वो जल्दी ही इस शो की शूटिंग करेंगी। लेकिन शो से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जल्द ही सामने आ जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *