देश

उदयनिधि और डी राजा को सनातन पर किए गए टिप्पणी मामले में जारी किया नोटिस

शेयर करें:

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उदयनिधि और डी राजा के खिलाफ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि आगामी दिनों में दोनों के खिलाफ हेट स्पीच को लेकर लंबित याचिकाओं के साथ सुनवाई की जाएगी। बीते दिनों तमिलनाडु के वकील ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर प्रदेश में हो रहे सनातन धर्म से जु़ड़े कार्यक्रमों को असंवैधानिक करार दिए जाने की मांग की थी।

बता दें कि बीते दिनों उदयनिधि ने एक कार्यक्रम को संबोधित करने के क्रम में सनातन पर विवादित टिप्पणी की थी। दरअसल, उन्होंने कहा था कि जिस तरह से हम डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों का विरोध नहीं कर सकते हैं, ठीक उसी प्रकार से हम सनातन धर्म का विरोध नहीं कर सकते हैं, लेकिन हमें इसे जड़ से खत्म करना होगा। उनके इस बयान के बाद उनके खिलाफ दिल्ली और तमिलनाडु पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन बताया गया कि पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया था, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा। वहीं, उदयनिधि के पिता व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने बेटे का बचाव किया।

उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने कुछ गलत नहीं कहा था, बल्कि उसने सिर्फ सनातन धर्म में मौजूद कुरीतियों को देश के सामने रखा। उधर, उदयनिधि के इस बयान ने इंडिया गठबंधन को भी मुश्किल में डाल दिया था, क्योंकि एआईएडीएमके इंडिया गठबंधन में शामिल है। ऐसे में उदयनिधि के बयान के बाद बीजेपी ने इंडिया गठबंधन से भी पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था। हालांकि, इंडिया गठबंधन से जुड़े नेताओं ने बयान जारी कर उदनयिधि की विवादित टिप्पणी से किनारा कर लिया। बहरहाल, अब यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें