दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह झूटके तीन बार रह-रह कर महसूस किए गए हैं। 2 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि राजधानी लखनऊ में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।
वहीं, उत्तर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, लेकिन सर्वाधिक असर दिल्ली एनसीआर पर पड़ा है। भूकंप का झटका महसूस किए जाने के बाद कई लोग एहतियात बरतते हुए अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थान की ओर चले गए।
उधर, दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। वहीं, पंजाब में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 बताई जा रही है। काफी देर तक काफी देर तक धरती हिली है।
वहीं आप उपरोक्त वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे कमरे में रखी वस्तुएं हिल रही हैं। यह भूकंप का ही असर है। उधर, भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोगों में अभी-भी खौफ का माहौल है। इससे पहले भी कई बार दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। हालांकि, भीड़भाड़ स्थानों पर रहने वाले लोगों ने भूकंप के झटके महसूस नहीं किए हैं। कुल मिलाकर यह कहना उचित रहेगा कि सभी का अनुभव अलग-अलग रहा है।
उत्तराखंड में भूकंप
वहीं, उत्तराखंड में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड सचिवालय में मौजूद लोगों ने जैसे भूकंप के झटके महसूस किए तो वहां बाहर की ओर भागे।
दिल्ली में भूकंप
उधर, दिल्ली में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग बाहर निकल गए।
