June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राजेंद्र गुढ़ा का राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर चुन-चुनकर निशाना, सोनिया का विश्वासघाती कहा, बोले- लाल डायरी खुलेगी तो…

झुंझनू। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से बगावत करने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। झुंझनू के उदयपुरवाटी में शुक्रवार को एक जनसभा में राजेंद्र गुढ़ा ने अशोक गहलोत पर आरोप लगाया कि उन्होंने सोनिया गांधी से विश्वासघात किया। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि अशोक गहलोत ने 25 सितंबर 2022 को विधायकों के साथ बगावत की थी। बाद में दिल्ली जाकर उन्होंने सोनिया से माफी मांगी। राजेंद्र गुढ़ा ने अशोक गहलोत पर भ्रष्टाचार करने और झूठे मुकदमे कराने का आरोप भी लगाया। राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी का नाम एक बार फिर लिया और कहा कि अशोक गहलोत जेल जाएंगे। मेरे पास उनके खिलाफ सारे सबूत हैं।

अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने उनको निकम्मा तक कह दिया। 1992 के अजमेर सेक्स कांड को भी गुढ़ा ने उछाला और जनसभा में सवाल दागा कि केंद्रीय मंत्री रहते अशोक गहलोत आखिर अजमेर सेक्स कांड के बाद एसपी से क्यों मिले थे? राजेंद्र गुढ़ा ने दावा किया कि उनके पास उस कांड से भी जुड़े सारे राज हैं। गुढ़ा ने कहा कि उदयपुरवाटी की जनता की हाय अशोक गहलोत को लगेगी और उनका सत्यानाश हो जाएगा। उन्होंने गहलोत के बारे में ये भी कहा कि उनकी अली बाबा और 40 चोर की मंडली है।

राजस्थान में नौकरियों के इम्तिहान के पेपर लीक होने का मुद्दा भी राजेंद्र गुढ़ा ने उठाया। उन्होंने कहा कि आरपीएससी में सीएम के यहां से अभ्यर्थियों की लिस्ट भेजी जाती है। गुढ़ा ने कहा कि गहलोत ने लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया। गरीब का बच्चा प्रतिभा के बाद भी फेल हो जाता है और मंत्रियों के बच्चे घर बैठे पास होते हैं। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार को समर्थन इस वजह से दिया था कि वो उदयपुरवाटी इलाके में काम कराएंगे। गुढ़ा ने गहलोत सरकार में मंत्री शांति धारीवाल को भी लपेटा और कहा कि वो कहते हैं कि ये मर्दों का प्रदेश है। बहन-बेटियों के बारे में ऐसी गंदी बात बोलने वाले को शूट कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *