June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अगर आपके पास हैं 2000 के नोट तो आज ही बैंक जाकर बदलवा लीजिए, नहीं तो क्या होगा जानिए

नई दिल्ली। अगर आपके पास 2000 के नोट हैं, तो आज ही बैंक जाकर या तो अपने खाते में जमा करा दीजिए या फिर उनको दूसरे नोट से बदलवा लीजिए। अगर आज आपने 2000 के नोट नहीं बदलवाए, तो दिक्कत हो सकती है। बैंकों में आज तक ही 2000 के नोट बदलवाए जा सकेंगे। आज नोट न बदलवाने पर आपको रिजर्व बैंक जाना होगा। आज के बाद रिजर्व बैंक के 19 क्षेत्रीय दफ्तरों में ही 2000 के नोट बदलवाए जा सकेंगे। रिजर्व बैंक ने 30 सितंबर तक 2000 के नोट बदलने का समय दिया था। 30 सितंबर को रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट बदलने के लिए समयसीमा को 7 अक्टूबर तक बढ़ाया था। ये समयसीमा आज खत्म हो रही है।

बैंकों में शाम 4.30 बजे तक पब्लिक डीलिंग होती है। सुबह 9.30 बजे से आप पब्लिक डीलिंग के वक्त तक 2000 के नोट किसी भी बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। आपका खाता जिस बैंक में है, उसमें आप 2000 के नोट जमा भी कर सकते हैं। अगर आप नोट बदलवा रहे हैं, तो 2000 के 10 नोट ही बैंक लेगा। अगर खाते में जमा करा रहे हैं, तो कितने भी 2000 के नोट आप दे सकते हैं। आज के बाद 2000 के नोट चलन में नहीं रहेंगे, लेकिन रिजर्व बैंक ने कहा है कि ये वैध मुद्रा रहेगी। आज के बाद रिजर्व बैंक में अगर आप नोट बदलवाते हैं, तो आपको एक फॉर्म भरना होगा। जिसमें अपनी पहचान का डॉक्यूमेंट देना होगा। साथ ही ये भी बताना होगा कि आपने समयसीमा में 2000 का नोट क्यों नहीं बदलवाया।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति का एलान करने के दौरान बताया था कि अब तक रिजर्व बैंक के पास 2000 रुपए के 3.43 करोड़ रुपए मूल्य के नोट लौटे हैं। चलन में उतारे गए 2000 के नोटों का ये 96 फीसदी है। उन्होंने बताया था कि अब भी 12000 करोड़ के 2000 के नोट वापस नहीं लौटे हैं। शक्तिकांत दास ने बताया था कि लौटाए गए 2000 के नोट में से 87 फीसदी को लोगों ने अपने बैंक खातों में जमा कराया है। जबकि, 13 फीसदी को लोगों ने बैंक जाकर दूसरे नोट से बदलवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *