June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एशियन गेम्स में पहली बार बैडमिंटन के पुरुष युगल में भारत ने जीता गोल्ड, देश के खाते में पहली बार 100 से ज्यादा मेडल

होंगझोऊ। चीन के होंगझोऊ में एशियन गेम्स चल रहे हैं। एशियन गेम्स का आज 14वां दिन है। भारत के खिलाड़ियों ने इन एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। एशियन गेम्स में भारत के इस बार 100 से ज्यादा मेडल आने वाले हैं। अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल लिस्ट में चौथे नंबर पर है। यहां जानिए एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन के सभी अपडेट्स।

आज भी भारत को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल मिले। सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन के पुरुष युगल मुकाबले को जीत लिया। पहली बार भारत को एशियन गेम्स की इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल मिला है।

भारत की महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने चीनी ताइपे को फाइनल मुकाबले में 25 के मुकाबले 26 अंक से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने भारत को 100वां मेडल दिलाया। भारत ने पहली बार एशियन गेम्स में 100 मेडल जीते हैं।

एशियन गेम्स में भारत को 100 मेडल मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने इसे शानदार प्रदर्शन बताया।

इससे पहले भारतीय तीरंदाज ओजस देवतले ने पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने हमवतन अभिषेक वर्मा को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। अभिषेक ने इस मुकाबले में सिल्वर मेडल मिला।

महिला तीरंदाजों ने भी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में आज सुबह महिला कंपाउंड तीरंदाजी मुकाबले में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम ने एशियन गेम्स में रिकॉर्ड कायम कर दिया। ज्योति ने फाइनल मैच में दक्षिण कोरिया की सो सी को 145 के मुकाबले 149 अंकों से हराकर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया। एक अन्य मुकाबले में भारतीय तीरंदाज अदिति गोपीचंद ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अदिति ने पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लिया है।

भारत ने एशियन गेम्स के उद्घाटन के बाद शुक्रवार तक 13 दिन में 95 मेडल हासिल कर लिए थे। भारत ने इससे पहले 2018 के एशियन गेम्स में 70 मेडल पाए थे। इस तरह ये भारत का सबसे बढ़िया प्रदर्शन है। चीन के होंगझोऊ एशियन गेम्स में भारत को पहले दिन 5, दूसरे दिन 6, तीसरे दिन 3, चौथे दिन 8, पांचवें दिन 3, छठे दिन 8, सातवें दिन 5, आठवें दिन 15, नौंवें दिन 7, दसवें दिन 9, 11वें दिन 12, 12वें दिन 5 और 13 दिन यानी शुक्रवार को 9 मेडल मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *