June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राज कुंद्रा के ‘डर्टी पिक्चर’ का असर, सुपर डांसर रियेलिटी शो से शिल्पा शेट्टी के बाहर होने की अटकलें तेज

बिजनेस मैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से पूरे परिवार की परेशानी बढ़ गई है। वहीं अब माना जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी को भी सोनी टीवी पर आने वाले डांस रियेलिटी शो से बाहर कर दिया कर है। दरअसल मुंबई में सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग के लिए शिल्पा शेट्टी नहीं पहुंची। कहा जा रहा है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद ही शो के आने वाले एपिसोड का शूट किया जाना था। लेकिन शिल्पा शेट्टी समय पर नहीं पहुंच पाईं, जिसके बाद अब उनकी जगह करिश्मा कपूर शो में मेहमान बनकर शामिल हुईं है। जिसके बाद गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ करिश्मा कपूर मुंबई के फिल्म सिटी शूटिंग पूरी की।

शो में नहीं दिखेंगी शिल्पा शेट्टी!

शो के आने वाले एपिसोड में शिल्पा शेट्टी नज़र आएंगी या नहीं इसे लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है। लेकिन बच्चों के लोकप्रिय डांसिंग रियलिटी शो में क्या लोग शिल्पा शेट्टी को बतौर जज देखना चाहेंगे या नहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस में बहस जारी है।

शिल्पा ने पहले भी लिया था शो से ब्रेक

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा शेट्टी ने पहली बार शो से ब्रेक लिया है। बल्कि इससे पहले जब उनका लगभग पूरा परिवार कोरोना का शिकार हुआ था। उस दौरान भी उन्होने शो के बीच से ब्रेक ले लिया था। उस समय इंडियाज बेस्ट डांसर शो की जज मलाइका अरोड़ा ने शिल्पा शेट्टी को रिप्लेस किया था।

न्यायिक हिरासत में है राज कुंद्रा

बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा है। जिस पर फैसला लेते हुए कोर्ट ने उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राज कुंद्रा के साथ उनके साथी को भी 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *