हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के रिश्ते के बीच आया धर्म का टकराव, बिग बॉस फेम सेलिब्रिटी ने किया ब्रेकअप का ऐलान
नई दिल्ली। बिग बॉस-13 फेम हिमांशी खुराना और आसिम रियाज को भला कौन नहीं जानता है। दोनों एक-दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे है। इसी बीच अब दोनों के रिश्तों में टकराव की खबर सामने आई है। दरअसल हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का ब्रेकअप हो गया है। इसके पीछे की वजह अलग-अलग धर्म का होना बताया है। हिमांशी खुराना ने अपने ब्रेकअप की न्यूज इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आने के बाद फैंस शॉक्ड में है।
हिमांशी खुराना ने किया ऐलान-
हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज से ब्रेकअप कंफर्म किया और इसके साथ ही अलग होने के पीछे धर्म को वजह माना है। बिग बॉस फेम खुराना ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, ”हां अब हम दोनों साथ नहीं है। हमने साथ में काफी अच्छा वक्त बिताया। आगे लिखा, हम अपने-अपने धर्म का सम्मान करते है और अपनी अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं की वजह से अपने प्यार की कुर्बानी दे रहे हैं।’
हिमांशी ने ये भी बताया कि हम दोनों के मन में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है। साथ ही लोगों से अपील की उनकी निजी लाइफ का सम्मान करें। हालांकि इस पर अभी आसिम रियाज का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। आसिम ने हिमांशी के संग ब्रेकअप की खबर पर कोई जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना बिग बॉस सीजन 13 में नजर आए थे। ये सीजन काफी हिट साबित हुआ था। बिग बॉस में हिमांशी की वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। शो में ही रियाज ने हिमांशी से अपने प्रेम का इंजहार किया था। लेकिन अब 4 साल बाद धर्म की वजह से दोनों की राह जुदा हो गई है।
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना कुछ एल्बम में भी साथ नजर आ चुके है। दोनों का पहले गाना ‘कल्ला सोना आया था जो कि काफी हिट हुआ था। हालांकि हिमांशी और आसिम के राह अलग होने पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
