June 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लोग बोले- इन्हीं हरकतों की वजह से उसकी तस्वीर पर हार चढ़ गया, मृत पति के फोटो के सामने महिला ने किया डांस: Video

रील बनाने वालों को पता नहीं कौन सा पागल कुत्ते ने काट लिया है। वे किसी भी मौके पर रील बनाने से चूकते नहीं हैं। इन रीलबाजों को अब कौन समझाए कि कभी-कभी हमें रील नहीं बनाना चाहिए। अब इस महिला को ही देख लीजिए। जिसने रील बनाने के सारी मर्यादाओं को लांघ दिया है। महिला अपने पति के मरने के बाद भी रील बनाने से बाज नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग भड़क गए और उसकी बेशर्मी के लिए महिला को खूब खरी-खोटी सुनाई।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक महिला अपने मृत पति के फोटो के सामने डांस कर रही है और बैकग्राउंड में ‘तू नहीं ये रूत ये हवा क्या करूं…’ गाना बज रहा है। वीडियो में महिला विलाप करते हुए डांस कर रही है। जो देखने में बहुत ही फनी लग रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, महिला के इस हरकत को देखकर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं।

Video देख लोग भड़के 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ladyofequality नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखो लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट कर महिला की क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा- थम जा बहन अब और तांडव मत कर। दूसरे ने लिखा- तेरी इन्हीं हरकतों की वजह से उसकी तस्वीर पर हार चढ़ गया। तीसरे ने लिखा- पगली अब क्या उसकी आत्मा को भी मारेगी क्या? चौथे ने लिखा- उस बेचारे को दबाकर मार डाली और तांडव कर रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *