June 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध, लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे 2 शख्स, जानिए विपक्षी नेताओं ने क्या कहा..

नई दिल्ली। लोकसभा में आज बड़ी सुरक्षा चूक हुई है। दरअसल सदन की कार्यवाही के दौरान एक अज्ञात शख्स दीर्घा से कूद गया। जिसके बाद बहस के दौरान सदन में हड़कंप मच गया। इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि चर्चा के दौरान पश्चिम बंगाल के मालदा से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू बोल रहे थे कि अचानक से 2 शख्स दर्शक दीर्घा से कूद गए और सांसदों के बीच पहुंच गए। इसके बाद लोकसभा में भगदड़ मच गई। सांसद इधर से उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि ये दोनों शख्स अपने साथ स्मोक कैंडल भी लेकर आए थे। जिसके बाद संसद में धुआं-धुआं फैल गया। फिलहाल सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। युवक का नाम अमोल शिंदे और सागर बताया जा रहा है।

यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है- अधीर रंजन

लोकसभा में सुरक्षा चूक पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। देखने वाली बात ये है कि आज सुबह हम सब मिलकर संसद हमले में शहीद होने वाले जवानों को याद किया।  यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है…”

यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है-डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था…जो भी लोग यहां आते हैं- चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं…सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।”

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, ”इसे बड़ा सुरक्षा चूक नहीं है जब से ये नया पार्लियामेंट बना है इसमें प्रॉब्लम आ रही है। आने जाने का रास्ता एक है। ये बहुत बड़ी सुरक्षा में चूक हुई है।”

संसद की सुरक्षा में सेंध पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा,”निश्चित तौर पर सुरक्षा में चूक हुई है। जब पहला व्यक्ति नीचे आया तो हमें लगा कि वह गिर गया होगा, लेकिन जब दूसरा व्यक्ति नीचे आने लगा तो हम सभी सतर्क हो गए थे। शख्स ने अपने जूते खोलकर कुछ बाहर निकालने की कोशिश की। जिसके बाद धुआं निकला। इसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस पर स्पीकर और जिम्मेदार लोग निर्णय लेंगे। जब ये सब हुआ तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सदन में आ गए थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *