June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अब होगा ये एक्शन!, लड़की के साथ ट्रेन में ठुमके लगाना मुंबई पुलिस के ऑफिसर को पड़ा महंगा

Mumbai Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन में लड़की के साथ डांस करने वाले पुलिस अफसर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. वायरल वीडियो पर विवाद होने के बाद इस मामले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया है.

1/5

मुंबई लोकल ट्रेन में लड़की के साथ डांस करने वाले पुलिस अफसर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. वायरल वीडियो पर विवाद होने के बाद इस मामले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया है.

2/5

लड़की के साथ वीडियो में डांस करते दिख रहे एसएफ गुप्ता को जांच का सामना करना पड़ रहा है. वीडियो में उन्हें मध्य रेलवे लोकल ट्रेन के सेकंड क्लास में महिला कोच के अंदर एक लड़की के साथ डांस करते देखा जा सकता है.

3/5

घटना 6 दिसंबर की शाम करीब 10 बजे के बीच की है. पुलिसकर्मी एसएफ गुप्ता रात की यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर थे.

4/5

वीडियो के शुरुआत में गुप्ता को डांस रील फिल्मा रही युवती को निर्देश देते हुए दिखाया गया है. कुछ ही देर बाद गुप्ता लड़की के साथ डांस करने लगे.

5/5

डिविजनल रेलवे मैनेजर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए आरपीएफ को टैग किया. उन्होंने एसएफ गुप्ता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा. 8 दिसंबर को जीआरपी ने गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की. गुप्ता को बाद में स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया था.

NEWS SOURCE : zeenews

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *