पवन सिंह और सनी लियोनी के गाने ‘तेरी लाल चुनरिया’ ने मचाया कहर, गाना सुन कहेंगे ‘वाह क्या बात है’
नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने जन्मदिन यानी 5 जनवरी को एक नया गाना रिलीज किया है। इस गाने की खास बात ये है कि ये गाना हिंदी और भोजपुरी का मिश्रण है। वैसे इस गाने की एक और खास बात है वो है बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ यानी सनी लियोनी। बता दें पवन ने 5 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मनाया था और इसी दिन इन्होनें फैन्स को तोहफा देते हुए ‘तेरी लाल चुनरिया’ रिलीज किया। जैसे ही गाना यूट्यूब पर आता है मानों सारे रिकॉर्ड धरे के धरे रह गए हो। लोगों ने इस बेहतरीन गाने को इतना प्यार दिया है अभी तक जिसकी कोई सीमा नहीं है। और इस गाने में चार चांद लगाने का काम किया है सुंदर और बेहद ही हॉट अदाकारा सनी लियोनी ने। जब से पवन सिंह ने अपने गाने में सनी लियोनी के आने की घोषणा की थी तब से फैन्स में उत्साह और ज्यादा बढ़ गया था।
पवन सिंह और सनी लियोनी का गाना डीआरजे रिकॉर्ड चैनल पर रिलीज किया गया है। इस लाजवाब गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि अब तक इसको 27 लाख से ज्यादा बार सुना और देखा जा चुका है। वहीं इसकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज देने का काम किया है खुद पवन सिंह ने और इनका साथ ज्योतिका तंगरी ने दिया है। वहीं गाने के बोल लिखने का काम किया रश्मी विराग ने किया, जिनकी प्रशंसा वाकई में बनती है। और ‘तेरी लाल चुनरिया’ के संगीतकार जावेद-मोहसिन हैं।
