February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिहार के CM नीतीश कुमार ने ठुकराया संयोजक का प्रस्ताव, ‘INDI’ गठबंधन के अध्यक्ष बनें मल्लिकार्जुन खरगे

INDI alliance Meeting Live लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां अब तेजी से अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। आज इंडी गठबंधन के दलों ने सीट-बंटवारे के एजेंडे पर बैठक की। हालांकि, ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई, लेकिन इसमें भाजपा को टक्कर देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

नीतीश ने संयोजक का प्रस्ताव ठुकराया

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी और गठबंधन से संबंधित अन्य मामलों की समीक्षा के लिए ‘इंडिया’ के नेताओं ने गठबंधन के संयोजक के नाम पर भी चर्चा की।बैठक में संयोजक के नाम के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

खरगे को मिली ये जिम्मेदारी

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विपक्षी गठबंधन ‘INDI’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शरद पवार ने भी बैठक में लिया हिस्सा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने भी मुंबई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग लिया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन और पार्टी नेता कनिमोझी करुणानिधि चेन्नई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

कांग्रेस और AAP में भी हुई थी बैठक

इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर शुक्रवार शाम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक मुकुल वासनिक के घर पर यह बैठक करीब दो घंटे तक चली और दोनों दलों के नेताओं ने इस मुलाकात को सकारात्मक कदम बताया। इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को बताया था कि बैठक में 14 जनवरी से मणिपुर में शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में गठबंधन दलों की भागीदारी पर भी चर्चा होगी।

NEWS SOURCE : jagran

You may have missed